spot_img
spot_img
HomeGadhwalजौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ स्वास्थ्य शिविर का हुआ उद्घाटन

जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ स्वास्थ्य शिविर का हुआ उद्घाटन

थत्यूड़,
तहसील धनोल्टी के अंतर्गत जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भाव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार व ब्लाक प्रमुख सीता रावत ने संयुक्त रूप से किया।

स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जरी, स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल मेडिसियन, चर्म रोग, आंख, नाक, कान, गला, बाल रोग, मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 247 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही 76 आयुष्मान कार्ड व 120 आभा आईडी कार्ड बनाये गये।

क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने कहा की आम जनता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी को स्वास्थ्य सेवा का पूरा लाभ पहुंचाने के लिए 5 लाख का निशुल्क इलाज शासन के द्वारा चयनित अस्पतालों में किया जा रहा है,इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनीषा भारती, फूल दास भारती, पृथ्वी सिंह रावत, देवेंद्र प्रसाद चमोली, वीरेंद्र राणा, जयपाल करवाण, जनक बिष्ट, सनवीर बेलवाल, अभिलाष कुमार, अकवीर पवार, आनंद रावत, सुमन लाल विश्वकर्मा, सुधीर लेखवार, ओमप्रकाश रमोला, हरीभजन पवार आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular