spot_img
spot_img
HomeDehradunबाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चला

बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चला

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दून पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं संदिग्धों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब 650 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।
अभियान के दौरान एफआरआई, आईएमए, जौलीग्रांट एवं प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीएचडीसी कॉलोनी, फुलसैनी, जामुनवाला और आसपास के इलाकों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की जांच की गई।
पुलिस ने 13 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इनके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर 1,30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वहीं, 08 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी देहरादून ने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि बाहरी तत्वों पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular