spot_img
spot_img
HomeCrimeदून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने यह चोरी की थी।
पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर को वादी संजय शर्मा पुत्र स्व. रामनाथ शर्मा निवासी शांति विहार, गोविंदगढ़ कैंट ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी थी कि बाबा दीप सिंह मेडिकल हॉल, पटेलनगर के सामने से उनकी स्कूटी संख्या यूके 07-बीयू-4599 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान प्राप्त जानकारी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 5 नवंबर को विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली प्लॉट से दोनों आरोपियों को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित गुप्ता पुत्र शिवदास गुप्ता निवासी 171 मोहित नगर कांवली रोड थाना बसंत विहार उम्र 33 वर्ष व सोजीब पुत्र नसीर अहमद निवासी इंजीनियर एनक्लेव फेस-2 जीएमएस रोड देहरादून उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने स्कूटी चोरी की थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular