spot_img
spot_img
HomeDehradunमुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप उगाने की पहल,व्यवसायिक उत्पादन पर दिया जोर

मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप उगाने की पहल,व्यवसायिक उत्पादन पर दिया जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ ट्यूलिप के बल्ब रोपे। इस वर्ष मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं, जिनमें लेक पर्पल और बाईकलर जैसी आकर्षक रंगत वाली प्रजातियां भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुष्प उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर किसानों और युवाओं के लिए नई संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री आवास परिसर में संचालित मशरूम उत्पादन, मौनपालन और अन्य बागवानी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागवानी और पुष्प उत्पादन से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलता है, बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular