spot_img
spot_img
HomeDehradunलोहड़ी पर्व: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी शुभकामनाएं

लोहड़ी पर्व: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड स्थित पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व के कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों को लोहड़ी पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोहड़ी नई फसल के आगमन का प्रतीक है और यह खासकर किसानों के लिए उल्लास और उत्साह का अवसर लाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाता है।
जोशी ने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपने समाज और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने पंजाबी समाज और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरीश जौहर, सचिव उपासना वर्मा, शशि कपूर, शारदा, समीर डोभाल सहित सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी, समिति सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular