spot_img
spot_img
HomeCrimeएसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हत्या के प्रयास...

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हत्या के प्रयास का 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए असम भागने की तैयारी में था।
पुलिस के अनुसार, एकता विहार, अजबपुर खुर्द निवासी कीर्ति मौर्य ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 मई 2026 की रात हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू और उसके साथियों ने उनके पिता सुशील मौर्य पर लोहे की रॉड और बेसबॉल डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुशील मौर्य को तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा लगातार दबिश देने के बावजूद मुख्य आरोपी हिमांशु डंगवाल गिरफ्तारी से बचता रहा, जिसके बाद एसएसपी देहरादून ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आईएसबीटी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 31 मई 2026 की रात आरोपी हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह लगातार अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा और पुलिस से बचने के लिए अपने ससुराल, असम भागने की तैयारी कर रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद के चलते आरोपी ने जान से मारने की नीयत से सुशील मौर्य के सिर पर कई वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु डंगवाल पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद, निवासी अजबपुर कला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 43 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular