spot_img
spot_img
HomeDehradunदिल्ली में उत्तराखंड भाजपा की बड़ी बैठक, 2027 चुनावी रणनीति पर होगा...

दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा की बड़ी बैठक, 2027 चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

केंद्रीय मुख्यालय में जुटेंगे पार्टी के शीर्ष नेता, संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा

देहरादून, उत्तराखंड भाजपा का कोर ग्रुप बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगा। संगठनात्मक दृष्टि से इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मंथन होगा।

सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष तथा केंद्रीय नेतृत्व के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड भाजपा के वे सभी प्रमुख नेता भी बैठक में शामिल होंगे, जो पिछली कोर ग्रुप बैठक का हिस्सा रहे थे।

बैठक में पिछले दिनों संगठन स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियानों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करने पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी समय-समय पर कोर ग्रुप की बैठक आयोजित करती है और दिल्ली में प्रस्तावित बैठक भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी और आने वाले दिनों के कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी।

परिहार ने बताया कि भाजपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समय रहते संगठनात्मक तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में होने वाली यह बैठक उत्तराखंड भाजपा की आगामी चुनावी और संगठनात्मक रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular