spot_img
spot_img
HomeCrimeएसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के...

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस का सख्त रुख जारी,271 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर की गई उनकी काउंसलिंग,

देहरादून,
जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 271 युवाओं/वाहनों चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही,
 एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 156 ,रेश ड्राइविंग,ओवरस्पीडिंग में 10, यातायात नियमो का उल्लंघन 98 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 02 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 कुल 271 युवाओं,वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
इस दौरान सभी 271  युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular