spot_img
spot_img
HomeDehradunमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक,राज्य में...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक,राज्य में बढ़ेंगी नर्सिंग की 1790 नई सीटें

सचिवालय में शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों को नर्सिंग कोर्स संचालन और सीट वृद्धि की संस्तुति दी गई।
मुख्य सचिव ने नर्सिंग कोर्स संचालन हेतु संस्थानों के आवेदनों की प्रक्रिया को सरल बनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदनों की छंटनी विभिन्न स्तरों पर करने के बजाय इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित किया जाए, ताकि संस्थानों को आवेदन से लेकर शासन से स्वीकृति प्राप्त करने तक की प्रक्रिया में आसानी हो।
मुख्य सचिव बर्द्धन ने इस दिशा में तत्काल कार्य आरंभ करने और प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को स्पष्ट करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल प्रक्रिया से गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और संस्थानों को भी सुविधा होगी।
बैठक के दौरान समिति द्वारा 39 कॉलेजों में 1790 नई नर्सिंग सीटों को संस्तुति दी गई। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य नर्सिंग परिषद में वर्ष 2024 तक कुल 21,541 नर्सें पंजीकृत हैं। वर्तमान में सरकारी एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में 9806 छात्र-छात्राएं नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular