spot_img
spot_img
HomePoliticsराज्य मे निवेश से खुलेंगे समृद्धि के द्वार, कांग्रेस सहित अन्य दलों...

राज्य मे निवेश से खुलेंगे समृद्धि के द्वार, कांग्रेस सहित अन्य दलों का विरोध अनौचित्यपूर्ण:चौहान

देहरादून,

भाजपा ने कहा कि राज्य मे निवेश को लेकर आशंका और विरोध जता रहे विपक्षी दलों की मंशा पूरी तरह से विकास विरोधी है।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि शुरुआती चरण के बाद कांग्रेस ने कभी भी राज्य मे निवेश को लेकर गंभीरता नही दिखाई। जब जब भी भाजपा सरकारों मे निवेश को लेकर कदम उठाये गए तो कांग्रेस उसकी प्रसंसा के बजाय विरोध मे खड़ी रही। आज स्थिति यह है कि एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश विदेश मे भ्रमण कर निवेशकों के साथ वार्ता कर रहे हैं और ढाई लाख करोड़ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस अब इसंमे शंका जता रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि निवेशकों को जमीन मुहैया कराने के लिए 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया गया है। राज्य मे उद्योग राज्य सरकार की शर्त और पारदर्शी नियमावली के तहत ही लगेंगे। राज्य मे उद्योग लगने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कांग्रेस को यह स्वीकार नही। उन्होंने कहा कि उद्योगों को लगने से पहले उन्हे सुरक्षित वातावरण और रियायतें भी दी जाती है और पूर्व मे भी दी जाती रही है, लेकिन कांग्रेस इस पर बेवजह लोगों को गुमराह करने की कोशिश मे जुटी है।
चौहान ने कहा कि किसी भी राज्य मे उद्योग समृद्धि के द्वार खोलते हैं और उसे भी औधोगिकीकरण का स्वागत करना चाहिए। इससे राज्य के युवा, महिलाएं लाभांवित होंगे और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी गाँवों मे भी उद्योग लगाने की कोशिश मे जुटे है। अब तक एक लाख 24 हजार से अधिक के एमओयू हो चुके है और दिसंबर माह मे यह निर्धारित लक्ष्य से अधिक हो सकता है। कांग्रेस को हर बेहतर प्रयास मे राजनीति छोड़ने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular