spot_img
spot_img
HomePoliticsलालकुआँ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ की...

लालकुआँ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

लालकुआँ ,

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लालकुआँ पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

लालकुआँ स्थित एक निजी होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया ।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो भले ही सीट कौन सी भी हो। सभी वर्गों के लोग दावेदारी के रूप में पैनल में अपने नाम अवश्य भेजें।

भट्ट ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस बार निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी नाम की कोई चीज नहीं है सभी कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य के साथ निकाय चुनाव के लिए जुड़ चुके हैं और जीत निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की ही होगी।

 

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular