spot_img
spot_img
HomeDehradunउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देहरादून समेत कई जिलों को मिले नए सीडीओ

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों को नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मिले हैं, जबकि नगर निगमों और विभिन्न विभागों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आईएएस प्रवीण कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़ और आईएएस अनामिका को सीडीओ अल्मोड़ा बनाया गया है। आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ को चमोली तथा आईएएस राहुल आनंद को उत्तरकाशी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगर निकायों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आईएएस आशिमा गोयल को नगर निगम हल्द्वानी का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि पीसीएस अधिकारी स्मृता परमार को नगर निगम रुड़की की नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, पीसीएस अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को पंचायती राज निदेशालय देहरादून का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के मद्देनजर पंकज कुमार उपाध्याय को हरिद्वार कुंभ मेला का अपर मेलाधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में पीसीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को देहरादून का अपर जिलाधिकारी (एडीएम) और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सीएएलए) नियुक्त किया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में सभी 30 अधिकारियों को वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज को नई गति देने और विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular