spot_img
spot_img
HomeUncategorizedसड़क नहीं बनने से नाराज सनगांव के लोगों ने लोक सभा चुनाव...

सड़क नहीं बनने से नाराज सनगांव के लोगों ने लोक सभा चुनाव का बहिष्कार कर दी चेतावनी

डोईवाला- (रिपोर्ट-लक्ष्मी अग्रवाल)

डोईवाला विधान सभा के दुरस्त ग्राम सनगांव,सिंधवाल गांव, व नाहीकला गांव को जोड़ने वाली 8 किलोमीटर सड़क व 1- किलोमीटर रानीखेत गाँव की सड़क ना बनने से लोग नाराज चल रहे है वही ग्रामीणों का आरोप है शासनादेश जारी होने के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है।लोकनिर्माण विभाग व वन विभाग के बीच मामला फसा होने के कारण सडक नहीं बन पा रही है 2017 मे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस सम्बन्ध मे घोषणा भी की जा चुकी है बावजूद उसके सड़क नहीं बन पा रही है ऐसे मे स्कूल पढ़ने वाले बच्चों व गाँव के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे नाराज लोगों ने इस बार लोक सभा चुनाव का पूर्ण रुप से बहिष्कार करने का मन बना लिया है और गांव के बहार बैनर लगा कर विरोध किया।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular