spot_img
spot_img
HomeCrimeअपराधियों पर दून पुलिस का करारा प्रहार,24 घंटे में वाहन चोरी का...

अपराधियों पर दून पुलिस का करारा प्रहार,24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा

दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई पल्सर मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी जितेन्द्र बडोनी पुत्र वीरेन्द्र प्रकाश, निवासी थानों रामनगर डांडा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून ने थाना रानीपोखरी में लिखित तहरीर दी थी कि 8 जनवरी 2026 को उनकी पल्सर मोटर साइकिल संख्या यूके-07-एक्स-7952 को अज्ञात चोर द्वारा थानो चौक के पास एक दुकान के सामने से चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना रानीपोखरी में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों से संबंधित जानकारियां एकत्र कीं।
मुखबिर की सूचना पर 8 जनवरी 2026 की देर रात्रि चेकिंग के दौरान नागाघेर से एयरपोर्ट तिराहे की ओर भुईयां मंदिर के पास से अभियुक्त भगवत सिंह को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े जाने के डर से वह चोरी की गई मोटर साइकिल को जंगल में छिपाने ले जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट ऑफिस तुरई, थाना थराली जनपद चमोली उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी से चोरी की गई पल्सर मोटर साइकिल संख्या यूके-07-एक्स-7952 (काला रंग) बरामद की गई है।
सफ़लता पाने वालीं पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकेन्द्र चौधरी (थानाध्यक्ष रानीपोखरी),
उप निरीक्षक हरीश सती
कांस्टेबल सतेंद्र कुमार,
कांस्टेबल विजय राणा शामिल थे।
दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular