spot_img
spot_img
HomeDehradunउच्च स्तरीय समिति ने कई परियोजनाओं को दी मंजूरी,देहरादून में सीवर लाइन...

उच्च स्तरीय समिति ने कई परियोजनाओं को दी मंजूरी,देहरादून में सीवर लाइन विस्तार को मिलेगी रफ्तार

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में प्रदेश के विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने देहरादून शहर में सीवर लाइन की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के उन क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता सूची तैयार की जाए, जहां अभी सीवर लाइन की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देहरादून की मैपिंग कर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना सरकार का लक्ष्य है।
बैठक के दौरान हल्द्वानी में 948.94 लाख रुपये की अटल मार्ग (नवाबी रोड) स्थित दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवरेज परियोजना को मंजूरी दी गई। इसी तरह देहरादून के साकेत कॉलोनी व कनाल रोड क्षेत्र में 905.80 लाख रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क निर्माण कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम सहित पेयजल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular