spot_img
spot_img
HomeDehradunउत्तराखंड राज्य में अब यात्रीयो को वाहनों में डस्टविन होना होगा अनिवार्य:...

उत्तराखंड राज्य में अब यात्रीयो को वाहनों में डस्टविन होना होगा अनिवार्य: शैलेश तिवारी परिवहन सचिव

देहरादून,

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश जारी किए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि यात्री वाहनों में अब डस्टबिन होना अति आवश्यक है जिसको लेकर परिवहन विभाग भी अब सख्त होता हुआ नजर आ रहा है ।

परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी की माने तो उनका कहना है कि जो भी यात्री वाहन उत्तराखंड के अंदर एंट्री करते हैं या फिर चार धाम यात्रा में जाते हैं सभी पर डस्टबिन होना अनिवार्य है इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं हालांकि पहले भी यह नियम था कि सभी वाहनों के अंदर डस्टबिन होना अनिवार्य है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था ।

मुख्य सचिव के निर्देश के बाद इसको शक्ति से लागू कराया जा रहा है और यदि कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी में डस्टबिन नहीं रखता है तो उस पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी इसके साथ उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग डस्टबिन को लेकर अब सख्त हो गया है और सभी चेक पोस्ट पर इसकी चेकिंग भी की जा रही है और चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों को जागरुक भी किया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी में प्रत्येक सीट पर डस्टबिन लगाए या फिर कोई बेग लगाए जिसमें की यात्री कूड़ा डाल सके इससे उत्तराखंड के अंदर साफ सफाई भी रहेगी क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि यात्री चिप्स या कोल्ड ड्रिंक या फिर पानी पीकर खाली रैपर गाड़ी से बाहर फेंक देते हैं जिससे सड़को पर कूड़ा भी फैलता है और कूड़े के साथ-साथ दुर्घटना होने की संभावना भी रहती है लेकिन अब ऐसा करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular