spot_img
spot_img
HomeDehradunदून के खोये हुए स्वरूप को लाया जायेगा वापसः पोखरियाल

दून के खोये हुए स्वरूप को लाया जायेगा वापसः पोखरियाल

देहरादून,

देहरादून नगर निगम चुनाव में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने अनेक वार्डों में पदयात्रा आरंभ कर जन संपर्क अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता के बीच पहंुचकर जनसंपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर वीरेन्द्र पोखरियाल ने अपना जन संपर्क अभियान को तेज कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी के कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार मलिन बस्तियों को उजाड़ने में लगी है और लेकिन कांग्रेस मलिन बस्तीवासियों के आशियानों को किसी भी दशा में उजड़ने नहीं देगी और उन्हें मालिकाना हक देने के लिए संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा है कि सभी सौ वार्डों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जायेगा और सभी क्षेत्रों का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दून महानगर को आदर्श बनाया जायेगा और इसके लिए हरसंभव कार्य किये जायेंगें। उन्होंने कहा कि दून के खोये हुए स्वरूप को पुनः स्थापित करने का काम किया जायेगा और हरा भरा करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महानगर सहित सभी सौ वार्डों का विकास करना ही उनका मुख्य उददेश्य है और सभी वार्डों को आदर्श वार्ड बनाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में वृक्षारोपण किया जायेगा और सभी वार्डों को हरा भरा करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पन्द्रह साल के राज में दून की आबोहवा खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के निर्माण में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है और इसकी जांच की जायेगी। उन्होंने कहा कि आज पूर्व में लगे हुए पेड़ों का साम्राज्य खत्म कर दिया गया है और जिसके हर साल लाखों पेड़ों का रोपण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों, महिलाओं के लिए निगम की खाली पड़ी जमीनों पर पार्कों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के रहे युवक युवतियों के लिए लाइब्रेरियों का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने दून नगर निगम के वार्ड 90 मोहब्बेवाला एवं वार्ड 79 भारूवाला में पद यात्रा निकालकर जन संपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular