spot_img
spot_img
HomeDehradunमातृशक्ति के आशीर्वाद से भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : महेंद्र भट्ट

मातृशक्ति के आशीर्वाद से भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : महेंद्र भट्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा आगामी चुनावों में और अधिक सशक्त होकर जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैठक में महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व, नवनियुक्त पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों की महिला अध्यक्षों ने भाग लिया।

अपने संबोधन में महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर विकास की योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी योजना, मुद्रा लोन, जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी महिलाओं के लिए आरक्षण सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए तथा अधिक से अधिक माताओं, बहनों और बेटियों का समर्थन प्राप्त कर संगठन को मजबूत बनाए।

बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के विकास और भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और भविष्य में भी मातृशक्ति के सहयोग से जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, मोर्चा प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री हिमानी डिमरी वैष्णव, रश्मि रस्तोगी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular