spot_img
spot_img
HomeDehradunराजभवन में मनाया गया केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

राजभवन में मनाया गया केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

राजभवन में शनिवार को विविधता में एकता की झलक उस समय दिखाई दी, जब आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पुड्डुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप सहित कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में निवास कर रहे विभिन्न राज्यों के लोगों ने अपनी-अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए मनमोहक नृत्य, गीत और संगीत की प्रस्तुतियों से वातावरण को रंगीन बना दिया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस अवसर पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त बनाते हैं और सामाजिक एकीकरण तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो हमें एक परिवार के रूप में जोड़ती है।
कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या, सीमा डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिरुद्ध गुरुप्रताप सिंह, एसजीआरआर विश्वविद्यालय की प्रो. अनुजा रोहिल्ला सहित विभिन्न राज्यों के निवासी, छात्र-छात्राएं तथा राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular