spot_img
spot_img
HomeDehradunराज्यपाल से मिलीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी की निदेशक भारती

राज्यपाल से मिलीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी की निदेशक भारती

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को राजभवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून की निदेशक  भारती ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान  भारती ने राज्यपाल को अकादमी में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन से जुड़ी पहलों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने अकादमी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए वन संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी जैसी संस्थाओं की भूमिका हरित विकास और सतत पर्यावरणीय नीति को आगे बढ़ाने में अहम है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular