spot_img
spot_img
HomeDehradunराहुल गांधी के कार्यक्रम से भाजपा सरकार घबराई हुई है, जनता खड़ी...

राहुल गांधी के कार्यक्रम से भाजपा सरकार घबराई हुई है, जनता खड़ी है: कुमारी शैलजा

देहरादून, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर राहुल गांधी के कार्यक्रमों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता और युवाओं की आवाज उठाते हैं तो भाजपा और उसकी सरकारें घबरा जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोकने के लिए कई तरह की बाधाएं खड़ी करने का प्रयास किया।

कुमारी शैलजा ने कहा कि 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और अपनी आवाज उठाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को उठाने का काम कर रही है। इसके पीछे सरकार की नाकामी और उसकी विफल नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के साथ जो कुछ हुआ, उसकी झलक ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में देखने को मिली।

कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को रोकने का हर संभव प्रयास किया गया। कभी मैदान को लेकर अड़चन पैदा की गई तो कभी उसी समय पर दूसरा कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रमों से इतना डर क्यों रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की घबराहट यह दिखाती है कि राजनीतिक माहौल किस दिशा में जा रहा है। आज देशभर में युवाओं और आम नागरिकों की आवाज बुलंद हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता उत्तराखंड का दौरा करेंगे और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड में पेपर लीक और भ्रष्टाचार गंभीर मुद्दे बन चुके हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पेपर लीक की राजधानी बन गया है और भ्रष्टाचार ने पूरे सिस्टम को प्रभावित किया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह व्यवस्था को कमजोर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता आने वाले समय में उत्तराखंड आएंगे और प्रदेश से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।

कुमारी शैलजा ने कहा कि 17 जुलाई के कार्यक्रम में जनता और युवाओं का उत्साह यह स्पष्ट करता है कि भाजपा घबराई हुई है और जनता अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular