spot_img
spot_img
HomeDehradunशराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस की बस

शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस की बस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। आज नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान सड़क किनारे और गाड़ियों में शराब पी रहे कुल 18 व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़कर थाने बस के माध्यम से लाया। पूछताछ के बाद सभी को सख्त हिदायत दी गई और पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 4500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश के अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular