spot_img
spot_img
HomeDehradunसीएम धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के आदेश किए रद्द

सीएम धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के आदेश किए रद्द

टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने को लेकर जारी आदेशों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायतराज अधिकारियों द्वारा जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन पत्रों को लेकर आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की योजनाएं जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के अनुरूप ही लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि 10 रुपये करोड़ तक की सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने संबंधी सरकार के आदेशों का सभी विभागों को सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शासन का लक्ष्य न केवल योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि प्रदेश के लोगों को रोजगार और अवसरों में प्राथमिकता मिले।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular