spot_img
spot_img
HomeDehradunसीओ संदीप नेगी ने कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया और वरिष्ठ उप निरीक्षक...

सीओ संदीप नेगी ने कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया और वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला ने आईडीपीएल पार्किंग का किया निरीक्षण

ऋषिकेश(संवाददाता ),

नीलकंठ की कावड़ यात्रा के दौरान सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी ने कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया और वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला के साथ मिलकर आईडीपीएल पार्किंग का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने आने वाले कांवड़ियों की व्यवस्थाओं को देखा। अधीनस्थ अधिकारियों से पूछताछ कर फीडबैक लिया। मौके पर कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश भी सीओ संदीप नेगी ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।

सीओ संदीप नेगी ने बताया कि पंचक खत्म होने के बाद कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। डाक कावड़ भी हजारों की संख्या में ऋषिकेश होते हुए नीलकंठ जा रही है। ऐसे में कावड़ियों के वाहनों को पार्किंग में खड़े होने की दिक्कत ना हो इसके मद्देनजर निरीक्षण किया गया है। फिलहाल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। पार्किंग में तैनात पुलिसकर्मियों को फिर से ब्रीफ भी किया है। उनको कांवड़ियों के साथ मधुर व्यवहार करने और उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए भी निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular