spot_img
spot_img
HomeHaldwaniएक दीया शहीदों के नाम जलाकर दी अनोखी श्रद्धांजलि

एक दीया शहीदों के नाम जलाकर दी अनोखी श्रद्धांजलि

दीपावली की पावन संध्या पर जब पूरा देश दीपों से जगमगाता रहा, वहीं एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने इस पर्व को देश के वीर शहीदों को समर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी के डी.के. पार्क में 251 दीपों को प्रज्वलित कर एक दीया शहीदों के नाम अभियान के अंतर्गत देश की रक्षा में बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर संस्था की मार्गदर्शक मीना जोशी व सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सीमाओं पर तैनात रहते हैं। हजारों फीट की ऊँचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर भी देश की रक्षा करते हैं, जिससे हम अपने घरों में निडर होकर त्योहार मना पाते हैं। ऐसे में शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल दीपों की रोशनी में वीर सपूतों की स्मृति को जीवंत करता है, बल्कि यह देशप्रेम और कृतज्ञता की भावना को भी मजबूती देता है। संस्था ने यह संकल्प भी लिया कि हर वर्ष दीपावली पर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू, तरुण सक्सेना, मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, रेनू कांडपाल, मीना जोशी, सुमन वार्ष्णेय, खुशबू जायसवाल, मंजू शाह, सीमा बत्रा, मन्ना परगई, पूजा जोशी, खुशी नागर, मनीष साहू, नमन तिवारी, इशिका वार्ष्णेय, संदीप यादव, अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। उपस्थित जनों ने मोमबत्तियाँ और दीपों से ‘भारत माता की जय’ एवं ‘शहीद अमर रहें’ जैसे नारों के बीच दीपावली को देश के वीरों को समर्पित कर देशभक्ति की अनोखी मिसाल पेश की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular