spot_img
spot_img
HomePoliticsबागेश्वर उपचुनाव में केन्द्रीय पर्यवेक्षक पर भाजपा अध्यक्ष के झूठे आरोप ,चुनावी...

बागेश्वर उपचुनाव में केन्द्रीय पर्यवेक्षक पर भाजपा अध्यक्ष के झूठे आरोप ,चुनावी हार की बौखलाहटः करन माहरा

देहरादून: 4 सितम्बर,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार पर लगाए गये आरोपों को भाजपा की चुनावी हार की बौखलाहट बताया है।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी के माध्यम से जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगाये गये आरोप उनकी चुनावी हार की बौखलाहट को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकारें हैं तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा नियुक्ति की गई है, फिर भी वे भाजपा को कांग्रेस पार्टी के एजेंट नजर आ रहे हैं जो कि हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी आसन्न हार से इतना भयभीत है कि उन्हें केन्द्रीय चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी संदेह हो रहा है तथा वे अधिकारियों पर कांग्रेस कार्यकर्ता होने का अनर्गल एवं हास्यास्पद आरोप लगा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की गई केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजेश कुमार की शिकायत को झूठी एवं मनगढ़ंत बताया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular