spot_img
spot_img
HomeUncategorizedनंदा की चौकी पुल धंसने पर कांग्रेस का विरोध, बारिश में धरने...

नंदा की चौकी पुल धंसने पर कांग्रेस का विरोध, बारिश में धरने पर बैठे सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल के धंसने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने मौके पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना बारिश के बीच ही धरने पर बैठ गए और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

https://www.facebook.com/share/v/1LHDNiWmh4/

धरने के दौरान सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का पहली ही बड़ी बारिश में धंस जाना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और गुणवत्ता से समझौते का परिणाम है।

धस्माना ने सरकार और लोक निर्माण विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बने पुल का इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होना भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर इशारा करता है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और जनहित में जवाबदेही तय करने की मांग की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular