spot_img
spot_img
HomeDehradunऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में प्रबंधक और ब्राह्मण समाज के...

ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में प्रबंधक और ब्राह्मण समाज के बीच उपजा विवाद

ऋषिकेश(संवाददाता),

ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में प्रबंधक और ब्राह्मण समाज के बीच विवाद हो गया है। आरोप है कि पूजा अर्चना करने पहुंच रहे ब्राह्मणों के साथ मंदिर के प्रबंधक गाली गलौज और दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जिसमें मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी बख्शा नहीं जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। श्रद्धालुओं के साथ ब्राह्मण समाज ने प्रबंधक की कार्यशैली का विरोध किया है। वैदिक ब्राह्मण महासभा ने मंदिर प्रबंधक का रवैया नहीं सुधरने पर निरंजनी अखाड़े में जाकर शिकायत करने और मंदिर में तालाबंदी करने की चेतावनी की है।
वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा ने बताया कि हर साल पूरे उत्तराखंड के पंडित समय-समय पर वीरभद्र मंदिर में अपने जजमानों के साथ पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आज तक कभी भी मंदिर में पूजा पाठ को लेकर कोई भी विवाद की स्थिति नहीं बनी। लेकिन कुछ समय पहले मंदिर में व्यवस्था को संभालने पहुंचे नए प्रबंधक रघुवीर गिरी ब्राह्मण और जजमानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। आज कुछ ब्राह्मण अलग-अलग शहरों से मंदिर में पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बीच पूजा में ही प्रबंधक रघुवीर गिरी ने ब्राह्मणों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ गाली-गलौज की और जजमानों को भी गाली गलौज करते हुए बुरा भला कहा। जिसके बाद सभी ब्राह्मण और जजमानों को मंदिर से बाहर निकाल दिया। यह ब्राह्मण समाज और श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी बेज्जती और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है। जिसे ब्राह्मण महासभा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। श्रद्धालुओं ने भी मंदिर प्रबंधन के इस व्यवहार का विरोध किया है। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन यह दोनों पक्षों के बीच विवाद नहीं सुलझा। मंदिर के प्रबंधक रघुवीर गिरी का कहना है कि बेड बढ़ाने की वजह से श्रद्धालुओं को जलभिषेक करने में परेशानी हो रही थी। इसलिए ब्राह्मणों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया। उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular