spot_img
spot_img
HomeUttarakhandएसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर त्रिवेणी घाट और बस अड्डा परिसर...

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर त्रिवेणी घाट और बस अड्डा परिसर में सघन चेकिंग अभियान

ऋषिकेश,

कावड़ यात्रा को देखते हुए जनपद देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर त्रिवेणी घाट और बस अड्डा परिसर में सघन चेकिंग अभियान पुलिस ने चलाया। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल दस्ते की टीम भी तलाशी अभियान में शामिल रही।
शुक्रवार को एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ऋषिकेश पहुंची। दोनों टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर बस अड्डा परिसर और त्रिवेणी घाट में चेकिंग अभियान चलाया। जगह-जगह रखें सामान को चेक किया और वाहनों की तलाशी भी ली। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से तलाशी लेकर पूछताछ भी की। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि इस चेकिंग अभियान को चलाने का मकसद लोगों को सुरक्षा का संदेश देना है। इन दिनों सावन महीने की कावड़ यात्रा तेजी से चल रही है। प्रतिदिन हजारों कावड़िया नीलकंठ की ओर जा रहे हैं। उनमें सुरक्षा की भावना बनी रहे इसलिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार से चेकिंग में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। लोगों को चेकिंग के दौरान लावारिस सामान से दूर रहकर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular