spot_img
spot_img
HomeUttarakhandलालकुआँ में फिर से विशालकाय भालू के आने से लोगों में दहशत

लालकुआँ में फिर से विशालकाय भालू के आने से लोगों में दहशत

लालकुआँ,

लालकुआँ के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित स्लीपर फैक्ट्री में देर रात एक बार फिर से विशालकाय भालू के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बीती मंगलवार को आइटीबीपी और स्लीपर फैक्ट्री के बीच से वन विभाग द्वारा भालू को रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाया गया था जिसके बाद भालू आज फिर देर रात पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया और स्लीपर को पकाने के लिये बनाये गये तालाब में पानी पीया।
वहीं जब रात्रि में स्लीपर फैक्ट्री में चहल कदमी करते हुए विशालकाय भालू को फैक्ट्री के कर्मचारियों ने देखा तो फैक्ट्री परिसर में एक बार फिर से हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।
इधर तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगरी, एसडीओ अनिल जोशी, गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी सहित पशु चिकित्सक सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे उनके साथ रेस्क्यू टीम के प्रशिक्षित सदस्य भी मौजूद थे।
बता दें कि टांडा के जंगल में पानी का अभाव होने के कारण वन्यजीव आबादी की ओर को रुख कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र वासियों को जानमाल का खतरा उत्पन्न हो सकता है। लालकुआँ में दो दिन से भालू की आवाजाही से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular