spot_img
spot_img
HomeDehradunलैंस्लाइड जोन पर हो रहा काम, यात्रा जल्द से जल्द शुरू करवाना...

लैंस्लाइड जोन पर हो रहा काम, यात्रा जल्द से जल्द शुरू करवाना पीडब्ल्यूडी की प्राथमिकता:सचिव पंकज पांडे

देहरादून,

उत्तराखंड में मानसून के चलते खराब हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग अब एक्शन मोड में आ गया है जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने समीक्षा बैठक की इस बीच डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि अभी पीडब्ल्यूडी की कुल 83 सड़कें बंद हैं और उनमें से अधिकतर सड़कें आज खुल जाएंगी साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी सड़कें हैं जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत संचालित हो रही हैं यानी कुल मिलाकर 86 सड़कें अभी बंद हैं जिसके चलते नंदप्रयाग में हाईवे पर मलबा जमा हो रखा है जिसे हटाने का काम लगातार जारी है और वहां पर वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील है। खासकर जब मानसून सक्रिय हो तो मानसून के चलते उत्तराखंड में जगह-जगह पहाड़ों से मालवा आना, बादल फटना और सड़कों का बंद हो जाना यह लगातार जारी रहता है। इस बार मानसून में कई नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे बन्द हैं। जानकारी देते हुए पीडब्लूडी सचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि पिछले साल 200 से अधिक लैंडस्लाइड जोन चिन्हित किए गए थे। जिनमें 100 से अधिक पर इस साल बरसात से पहले काम शुरू कर दिया गया था और इस काम में खर्च अधिक आता है जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पीडब्ल्यूडी के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग से भी पैसा आता है। साथ ही सचिव पीडब्ल्यूडी ने कहा हमारा यही प्रयास है कि जल्द से जल्द इन सभी जगह को ठीक कर सुचारू रूप से यात्रा को चलाया जा सके। साथ ही हमने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द जो लैंडस्लाइड जोन हैं, उन्हें चिन्हित करें और अगले साल ऐसी स्थिति ना बने उसके लिए योजना तैयार करें। बजट की आवश्यकता पड़ने पर केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular