spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसेना और गुरुद्वारा सेवादारों की टीम पहुंची हेमकुंड साहिब

सेना और गुरुद्वारा सेवादारों की टीम पहुंची हेमकुंड साहिब

हेमकुंड साहिब(जोशीमठ)

हेमकुण्ट वासी गुरु गोविंद सिंह जी की अपार कृपा से भारतीय सेना एवं यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से रास्ता बनाते हुए उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में मौजूद सिक्ख धार्मिक आस्था का तीर्थ स्थल श्री हेमकुण्ट साहिब की पवित्र धरती पर पहुंच गये।

प्रभु को अरदास कर गुरुद्वारा प्रांगण के मुख्य द्वार को खोला गया ।भारतीय सेना के 35 सदस्य एवं ट्रस्ट के 15 सेवादार इस दल में शामिल हैं।

गुरुद्वारा परिसर में स्थित दरबार साहिब के कपाट 25 मई को धूम धाम से खोले जाएंगे एवं गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया जाएगा।

सेवा को समर्पित इस दल की अगली रणनीति के तहत् आधे लोग सीढ़ियों वाले आस्था पथ से बर्फ का कटान करेंगे और बाक़ी घोड़ा खच्चर आदि के आवागमन के लिए पैदल पथ से बर्फ हटायेंगे।

सेना के समर्पित जवानों ने भरोसा दिलाया कि 20 मई तक सम्पूर्ण कार्य कर लिया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular