spot_img
spot_img
HomeDehradunखेल विजेताओं को किया महानिदेशक ने सम्मानित

खेल विजेताओं को किया महानिदेशक ने सम्मानित

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) द्वारा मंगलवार को प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने पुरस्कार और मेडल प्रदान किये। उन्होंने कर्मचारियों को खेल और योग को जीवनशैली में शामिल करने, तनाव कम करने और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने की सलाह दी।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों को बधाई दी। संघ के महामंत्री अंकित चौहान ने स्वागत भाषण और अध्यक्ष कैलाश रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता में शतरंज, कैरम सिंगल्स और डबल्स में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शतरंज में कैलाश रावत विजेता रहे, कैरम महिला सिंगल्स में आरती बिष्ट विजेता और पुरुष सिंगल्स में अतुल डिमरी विजेता रहे। डबल्स में अतुल डिमरी एवं गजेन्द्र सिंह ने जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता 12 और 14 दिसंबर, 2025 को सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular