spot_img
spot_img
HomeDehradunविंटर लाइन कार्निवाल के लिए कैबिनेट मंत्री जोशी के सख्त निर्देश

विंटर लाइन कार्निवाल के लिए कैबिनेट मंत्री जोशी के सख्त निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल 2025 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि कार्निवाल के दौरान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी में सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। विशेष रूप से सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, नियमित निगरानी और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा धोबीघाट एवं अन्य क्षेत्रों में वेरिफिकेशन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मंत्री ने लंढौर मार्ग पर भू-धंसाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई करने, मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने का निर्देश दिया।
मंत्री ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल मसूरी की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए प्रशासनिक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular