spot_img
spot_img
Homekashipurमुख्यमंत्री धामी आज काशीपुर में करेंगे शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी आज काशीपुर में करेंगे शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 4 नवम्बर को होटल अनन्या, काशीपुर में आयोजित शहरी विकास सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रातः 9:45 बजे सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत वे मोबाइल डिजिटल एजुकेशन वाहन का लोकार्पण करेंगे तथा नगर निगम काशीपुर की 14 नई कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
निरीक्षण के दौरान मेयर दीपक बाली, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एमएनए रविन्द्र बिष्ट, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध समेत सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular