spot_img
spot_img
HomeUncategorizedबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त से बाहर - सुनीता बौड़ाई (विद्यार्थी)

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त से बाहर – सुनीता बौड़ाई (विद्यार्थी)

देहरादून,

बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में तमाम संगठनों ने गांधी पार्क से आक्रोश रैली निकाली। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने भी आकर आक्रोश रेली का आह्वान किया था और पूर्व सैनिक संगठन, सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा और आर एस एस ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी संगठन के बड़े नेता इस रैली में शामिल रहे। वहीं सुनीता विद्यार्थी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरि महाराज जी के साथ आक्रोश रैली में सम्मिलित हुई और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर कड़ी चेतावनी देते हुए बांग्लादेश को संभलने की नसीहत भी दी है कि हिंदुओं पर अत्याचार करना बंद करें l
सभी प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश रैली में बांग्लादेश का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस तरीके से हिंदुओं का नरसंहार करना, हिंदुओं पर अत्याचार करना यह धार्मिक कट्टरता मानवता के लिए शर्मसार हैंl
आक्रोश रैली में सभी संगठनों ने गांधी पार्क में इकट्ठा होकर मशाले जलाई और यह यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए सुभाष चौक पर खत्म हुई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular