spot_img
spot_img
HomeUncategorizedहार के बहाने तलाशने लगी है कांग्रेस:चौहान

हार के बहाने तलाशने लगी है कांग्रेस:चौहान

देहरादून 29 अगस्त ,
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर उप चुनाव मे अपनी निश्चित हार को भांपकर अब बहाने तलाशने मे जुट गयी है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस किसी भी आम चुनाव या उप चुनाव से पहले यह रटा रटाया फॉर्मूला याद रखती है कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है और कई बार जीत हासिल होने पर वह लोकतंत्र की जीत बताते हुए नही थकती। तब वह मशीनरी के दुरूपयोग को भूल जाती है और हार मिलने पर दोषारोपण शुरू कर देती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 18 साल से बागेश्वर मे विकास किया है और जनता अपने लोकप्रिय नेता स्व. चंदन राम दास के निधन से दुखी है। वह उनकी पत्नी की जीत सुनिश्चित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देना चाहती है।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास परक योजनाओं पर जनता मुहर लगाना चाहती है और इसे भांपकर कांग्रेस बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि इस बार बागेश्वर मे जीत का एक नया कीर्तिमान बनने जा रहा है और यही कारण है कि कांग्रेसी लगातार भाजपा का दामन थाम रहे है। जनता विकास चाहती है और पहले ही कांग्रेस को नकारती रही जनता इस बार फिर उसे कड़ा सबक सिखायेगी। आरोप प्रत्यारोप के बजाय कांग्रेस को जमीनी हकीकत को समझने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular